Manali Tourist Places | कुल्लू मनाली | Manali me Ghumne ki Jagah
मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र स्तर से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर्यटकों की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर्यटक सबसे ज्यादा आते है। मनाली, कुल्लु जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है।
मनाली अपने पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर दृश्यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। यहां के बागों में लाल और हरे सेब काफी मात्रा में पैदा होते है।
Table of Contents
मनाली कैसे पहुचें – How to reach Manali
सड़क मार्ग – By Road
हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम द्वारा मनाली में सैर करने के लिए व मनाली तक पहुंचने के लिए कई बसों को चलाया गया है। राज्य के कई शहरों जैसे – नई दिल्ली, चंड़ीगढ़, पठानकोट और शिमला से मनाली के लिए डीलक्स बसें मिल जाती हैं।
अगर आप रिप्लाइंग सीट वाली डीलक्स वोल्वो बसें लेते हैं तो दिल्ली से इनका किराया लगभग ₹1200 के आसपास होता है और हिमाचल प्रदेश की ऑर्डिनरी बसों का किराया ₹600 से ₹700 के आसपास होता है।
आप भारत के किसी भी कोने से आ रहे हों, आपको सबसे पहले दिल्ली और चंडीगढ़ आना होगा इसके बाद आप दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से या चंडीगढ़ के आईएसबीटी सेक्टर 43 से बस पकड़ सकते हैं।
दूसरा ऑप्शन होता है आपकी प्राइवेट कार या टैक्सी का। अगर आप बस में नहीं सफर करना चाहते हैं तो आप गाड़ी के माध्यम से भी मनाली जा सकते हैं।
दिल्ली से मनाली की दूरी पड़ती है 546 किलोमीटर और वही चंडीगढ़ से मनाली 300 किलोमीटर दूर है।
ट्रेन से मनाली कैसे पहुचें – How to Reach Manali by Train
अगर आप ट्रेन से मनाली आना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले चंडीगढ़ आना होगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतर कर आप बस या टैक्सी के द्वारा मनाली पहुंच सकते हैं।
Flight से Manali कैसे पहुचें
Manali का सबसे पास का एयरपोर्ट कुल्लू एयरपोर्ट है, जो कि मनाली से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है।
यहां से देश के कई राज्यों और शहरों जैसे – नई दिल्ली, पठानकोट, धर्मशाला, शिमला और चंडीगढ़ आदि के लिए उड़ाने भरी जाती हैं। एयरपोर्ट से मनाली तक टैक्सी हायर करके पहुंचा जा सकता है।
मनाली में कहाँ रुके – Hotels in Manali
दोस्तों होटलों की बात करें तो मनाली में आपको एक से एक होटल मिल जायेंगे। बजट से लेकर अच्छे खासे महंगे 5 स्टार होटल भी आपको यहाँ मिल जाएँगे। ज्यादातर बजट होटल आपको हजार रुपए से मिल जाएंगे अगर आप एक हॉस्टल (Hostel in Manali) की तलाश कर रहे हैं तो वह आपको ₹500 से ₹600 पर नाइट, पर बेड के हिसाब से भी मिल जाएंगे। हॉस्टल उन लोगों के लिए अच्छा है जो कि अकेले ट्रेवल कर रहे हैं और अगर आप परिवार के साथ हैं तो आपको होटल ही लेना चाहिए।
बहुत से होटल में ब्रेकफास्ट लंच डिनर का ऑप्शन भी होता है तो आप उनका Combo पैकेज भी बुक कर सकते हैं। वरना अगर आप बाहर से भी खाना चाहते हैं तो आपको वेज और नॉनवेज दोनों ऑप्शन मिल जाएंगे। मनाली में पूरे देश भर के हर तरफ से लोग आते हैं, तो आपको यहां हर तरीके का खाना, थाली आदि मिल जाएगी जिसकी कीमत ₹100 से ₹200 के आसपास होती है।
मनाली में घूमने की जगह – Manali famous places
मनाली का ट्रिप आप 2 से 3 दिन का बना सकते हैं। इसमें आप मनाली और इसके आसपास की जगह जैसे Solang Valley कवर कर सकते हैं। अगर आप पहले दिन सुबह-सुबह Manali पहुंच जाते हैं तो आप यहाँ पर लोकल घूम सकते हैं।
हडिम्बा देवी टेम्पल – Hadimba Devi Temple
Manali घूमने में आप सबसे पहले हडिम्बा देवी टेंपल जा सकते हैं। यह मंदिर मॉल रोड से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की रचना सन 1553 में कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने करवाई थी और ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर के पूर्ण निर्माण के बाद राजा ने सभी कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे। यह मंदिर एक ही पत्थर में गुफानुमा आकार में बना हुआ है। दरअसल हडिम्बा महाभारत काल के भीम की पत्नी थी।
हडिम्बा मंदिर के आसपास देवदार के पेड़ों का बहुत ही अच्छा बाघ है जिसे देखकर आप मत मुक्त हो जाएंगे।
वशिष्ठ टेंपल – Vashishtha Temple
Beas नदी के तट पर बना हुआ यह मंदिर 4000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। यहां पर गर्म पानी का कुंड भी मौजूद हैं जिसे व्यास कुंड कहा जाता है। इसमें से सल्फर वाटर निकलता है, और ऐसा माना जाता है कि इस पानी में नहाने से हर तरह की स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाती है। यहाँ पर राज्य सरकार द्वारा महिला और पुरुषों के लिए नहाने के लिए अलग-अलग स्थान की सुविधा की गई है।
जोगिनी वॉटरफॉल – Jogini Falls
अगर आप पानी के झरनों को देखने के शौकीन हैं तो आप जोगिनी वॉटर फॉल्स भी जा सकते हैं। यह एक नेचुरल वाटर फॉल है जो नीचे कुल्लू घाटी से होकर beas रिवर को मिलता है।
दोस्तों अगर आप प्रकृति के और करीब जाना चाहते हैं तो आपको हिमालयन नेशनल पार्क में जरूर दिलचस्पी लेनी चाहिए। इस पार्क में 300 से ज्यादा प्रकार के जीव जन्तु है।
इसके बाद आप शाम को मनाली के फेमस मॉल रोड का मजा ले सकते हैं यहां पर आप शॉपिंग कर सकते हैं और खाने पीने का आनंद ले सकते हैं। शाम को मॉल रोड का नजारा देखते ही बनता है।
Solang Valley – सोलांग वैली
मनाली की सोलांग घाटी यहां से 15 किलोमीटर दूर है और 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल सर्दियों में यहाँ पर विंटर स्किईंग फेस्टिवल (Ski Festival) का आयोजन किया जाता है।
यहां आकर आप कई प्रकार की adventure एक्टिविटी जैसे – पैराग्लाडिंग, पहाड़ो पर बाइक चलाना, घुड़सवारी और स्किईंग कर सकते है।
दोस्तों सोलंग वैली में एक rope way है जिसकी मदद से आप पहाड़ के ऊपर जा सकते हैं। वहां से आपको रोहतांग पास हिमालय और मनाली का बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देता है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियर को देख कर आप को जन्नत का एहसास होता है। यह Rope Way साल के 12 महीने चालू रहता है।
अगर आप सिर्फ Ski करने के लिए सोलांग वैली आना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आपको सिर्फ दिसंबर जनवरी में आना चाहिए। इसके अलावा बाकी सारी एडवेंचर एक्टिविटी आप पूरे साल कर सकते हैं।
Rohtang Pass – रोहतांग पास
रोहतांग पास मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुद्र तल से 4111 m की ऊंचाई पर स्थित यह पास दुनिया की सबसे ऊंचे स्थानों पर चलने वाली सड़क है। यहाँ पर हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं। यहां से पहाड़ों और ग्लेशियर का शानदार नजारा देखने को मिलता है।
आप यहां आकर ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। रोहतांग पास जाकर आपको लगेगा यहां की ज़मीन ने बर्फ की चादर ओढ़ रखी है। आपको यहाँ चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगी। रोहतांग पास हर साल मई में खुलता है और सितंबर में भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दिया जाता है। रोहतांग पास की यात्रा के लिए पहले से ही permit लेनी पड़ती है।
मनाली ट्रिप का खर्च – Manali Trip Cost
अगर बात करें सिर्फ 2 दिन के मनाली ट्रिप की तो एक इंसान का मनाली लोकल और Solang Valley (सोलांग वैली) घूमने का खर्चा जिसमें की होटल और खाना पीना भी शामिल है, लगभग ₹3000 से ₹4000 आ जाएगा।
अगर आप कोई एडवेंचर एक्टिविटी करते हैं या आप रोहतांग पास जाते हैं तो उसमें आपका खर्चा बढ़ जाता है। क्योंकि हर एडवेंचर एक्टिविटी का अपना-अपना ₹500 से लेकर ₹1500 तक का किराया लगता है और वही रोहतांग पास अगर आप सीजन में जाते हैं तो आप ₹5000 – ₹6000 में जा सकते हैं और वही सीजन के समय में यहां ₹10000 से ₹15000 भी अलग से खर्च हो जाते हैं।
इसके अलावा मनाली तक पहुंचने के लिए साधन और किराए आपके शहर से अलग अलग हो सकते हैं।
मनाली FAQ
मनाली में बर्फ़बारी दिसंबर से फरवरी के बीच होती है।
मनाली में बहुत से पर्यटन स्थल जैसे हडिम्बा देवी टेम्पल, वशिष्ठ टेंपल, जोगिनी वॉटरफॉल, सोलांग वैली और मॉल रोड आदि हैं।
वैसे तो आप मनाली पूरे साल जा सकते हैं। परन्तु अगर आपको बर्फ देखनी है तो आपको दिसंबर से फरवरी के बीच जाना चाहिए।
मनाली (Manali) हिमाचल प्रदेश राज्य में है।
यह भी पढ़ें: