मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश| Mcleodganj Places to visit | मैक्लॉडगंज में घूमने की जगह

मैक्लॉडगंज (मैक्लोडगंज) को पहाड़ियों के बीच स्वर्ग कहा जाता है।(Mcleodganj – Heaven Amidst The Hills). भारत में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मैक्लोडगंज, में राजसी पहाड़ पर्यटकों को प्रकृति की सबसे अच्छी पेशकश का अनुभव करने के लिए बुलाते हैं। यहाँ से आपको त्रिउंड (Triund), धौलाधार पर्वतमाला (Dhauladhar ranges) का शानदार दृश्य दिखता है।

मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश
मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश – Mcleodganj

अगर आप कैंपिंग (Camping) के शौक़ीन हैं तो त्रिउंड (Triund) में अपने दोस्तों के साथ अनगिनत सितारों के नीचे कैंप लगा के आनंद का अनुभव कर सकते हैं। यह कैंपिंग के लिए सबसे प्यारे भारतीय स्थलों में से एक है, चाहे आप किसी भी मौसम में आ रहे हों। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह भारत के शीर्ष 10 प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

मैक्लॉडगंज घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है ? – Best time to visit Mcleodganj

वैसे तो आप मैक्लॉडगंज किसी भी मौसम में घूम सकते है। परन्तु अगर आप बारिश का मौसम यानि मानसून (Monsoon) में न जाये तो बेहतर होगा। सितंबर से जून के बीच आप कभी भी Mcleodganj जा सकते हैं।

mcleodganj triund trek
Mcleodganj triund trek त्रिउंड ट्रेक

मैक्लॉडगंज के मुख्य आकर्षण – Mcleodganj Tourist Places to Visit

मैक्लॉडगंज में बहुत से तिब्बत के लोगों का भी निवास है इसलिए इसे छोटा ल्हासा (Little Lhasa) भी कहा जाता है। यहाँ घूमने के मुख्या आकर्षण में कांगड़ा किला, भागसूनाथ मंदिर, भागसू जलप्रपात, नामग्याल मठ, दलाई लामा मंदिर परिसर, एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, कांगड़ा घाटी के चाय बागान और त्रिउंड ट्रेक शामिल हैं।

अगर आप ट्रैकिंग के शौक़ीन हैं तो आपको त्रिउंड ट्रेक (mcleodganj triund) जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Goa Tourist Places | गोवा जाने का खर्चा | गोवा समुद्र किनारा – गोवा पर्यटन

मैक्लोडगंज कैसे पहुचें – How to reach Mcleodganj

अगर आप हवाई मार्ग से Mcleodganj जाना चाहते हैं तो गग्गल (Gaggal Airport) हवाई अड्डा जो की 18 किमी दूर है यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा है।

रेल द्वारा Mcleodganj आने के लिए आपको निकटतम स्टेशन पठानकोट रेलवे स्टेशन आना होगा जो की 89 किमी दूर है।

सड़क मार्ग से: कई राज्य सरकार और निजी बसें मैकलोडगंज और उत्तर भारत के विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, धर्मशाला आदि के बीच नियमित रूप से चलती हैं। यात्री मैकलोडगंज बस स्टैंड के लिए बस ले सकते हैं और फिर आस पास घूमने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

Little Lhasa
छोटा ल्हासा – Little Lhasa

Mcleodganj FAQ

How to reach mcleodganj from delhi – दिल्ली से मैक्लॉडगंज कैसे पहुचें ?

दिल्ली से mcleodganj पहुंचने के कई साधन हैं। जैसे की आप Himachal Parivahan की बस ले सकते हैं। इसके अलावा आप प्राइवेट गाडी या टैक्सी लेकर भी mcleodganj पहुंच सकते है।

Where is mcleodganj – मैक्लॉडगंज कहाँ है ?

मैक्लॉडगंज (Mcleodganj) हिमाचल प्रदेश में स्थित एक बहुत सुन्दर और शांत पर्वतीय स्थल है।

What is the Distance from Delhi to mcleodganj – दिल्ली से मैक्लॉडगंज कितनी दूर है ?

Delhi to mcleodganj 480 km है।

अन्य पढ़ें:

सबसे सस्ता ड्रोन कैमरा रेट | Sabse Sasta Drone – ड्रोन कैमरा प्राइस इन इंडिया

Manali Tourist Places | कुल्लू मनाली | Manali me Ghumne ki Jagah